समाजसेवी शीलू कुमार ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ख़बर शेयर करें

शीलू कुमार ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
भवाली। सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शीलू कुमार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भंडारे में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। शीलू कुमार पिछले कई वर्षों से लगातार 15 जून को इस सेवा कार्य का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ी प्रभु सेवा है। बाबा के आशीर्वाद से यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि भंडारे के आयोजन से उन्हें और उनकी टीम को आत्मिक संतोष और आनंद की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page