समाजसेवी शीलू कुमार ने खुलवाया मलबे से बंद सड़क मार्ग

ख़बर शेयर करें

बेटालघाट, विकास खंड के अंतर्गत रोपा से छिलौं हल्के मोटर वाहन मार्ग पर भारी मलबे के कारण जगह-जगह सड़क अवरुद्ध हो गई थी। आज समाजसेवी शीलू कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस बंद पड़े मार्ग को जेसीबी की मदद से पूरी तरह खुलवाया गया। इस कार्य का सारा खर्चा शीलू कुमार द्वारा वहन किया गया।
इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, कबीर साह, विनय गोस्वामी, फ़रदीन आदि मौजूद रहे। टीम के इस त्वरित प्रयास से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो अब आसानी से आवागमन कर सकेंगे। शीलू कुमार ने कहा कि जनसेवा ही हमारा ध्येय है और ऐसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page