धूरा/नैनीताल, 30 जनवरी: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे युवा नेता व समाजसेवी शीलू कुमार अपनी टीम के साथ धूरा गाँव पहुँचे
धुरा ग्राम सभा में आयोजित शानदार जनसंपर्क व क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शीलू कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजेता ताड़ीखेत टीम को सम्मानित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों के बीच खेल भावना और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर शीलू कुमार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के मैदान की मरम्मत अपने व्यक्तिगत खर्चे पर करवाने की घोषणा की। साथ ही, विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग और शैक्षिक सामग्री वितरित करने का ऐलान किया।
शीलू कुमार ने कहा, ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्य हमारी प्रतिबद्धता हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 16 फरवरी को बेतालघाट में आयोजित महा सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान पवन रावत, मनीष, अभिषेक, फरदीन अंसारी, विनय गोस्वामी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

