स्कूटी से चरस की तस्करी, 1.155 किलो माल के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

स्कूटी से चरस की तस्करी, 1.155 किलो माल के साथ दो गिरफ्तार
15 सितंबर को काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 1.155 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र (29) निवासी बामन चापड़, पाटी, चंपावत और संजय चंद्र (30) निवासी अनरिया, पाटी, चंपावत के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। टीम में काठगोदाम पुलिस के साथ एसटीएफ कुमाऊं रेंज के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page