तस्कर पुड़िया में बेच रहा था स्मेक, पुलिस ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें

स्मेक तस्करी के मामले हर दिन बढ़ने लगे हैं। यहां बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने पुड़िया बनाकर स्मैक तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर इन दिनों नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत टीम ने बुधवार रात मलिक के बगीचे के पास छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद दानिश उर्फ मोटा निवासी वार्ड नंबर 31 को पुड़िया बनाकर स्मैक बेचते हुए पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चार मुकदमे दर्ज हैं। वह इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। टीम में एसआई मनोज यादव, मुन्ना सिंह, दिलशान अहमद शामिल रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा; ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page