सिरोड़ी ग्राम पंचायत को मिला नया उपप्रधान, गीता ढेला निर्विरोध निर्वाचित

ख़बर शेयर करें

भवाली। ग्राम पंचायत सिरोड़ी में उपप्रधान पद के चुनाव में गीता ढेला छह वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुईं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से ग्राम पंचायत में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसे आपसी सौहार्द एवं एकजुटता का प्रतीक बताते हुए गीता ढेला को बधाई दी।
सहायक अध्यापक दीप नारायण ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में उपप्रधान पद के लिए सभी छह वार्ड सदस्यों ने एकमत होकर गीता ढेला के नाम का समर्थन किया। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न होने के कारण उन्हें निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया।
ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने नवनिर्वाचित उपप्रधान गीता ढेला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्राम पंचायत विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गीता ढेला सभी वार्डों के साथ समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और ग्राम पंचायत के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। निर्वाचन के बाद ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने गीता ढेला का स्वागत कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page