कैंची धाम में गायक कुमार सानु ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारत के प्रसिद्ध गायक कुमार सानु ने सोमवार सुबह कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों व देश के प्रसिद्ध गायक भी दर्शन को पहुँचने लगे हैं। सोमवार सुबह गायक कुमार सानु परिवार के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मन्दिर की दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया को बताया कि बाबा के बारे में हमेशा सुनते थे। पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। धाम में आकर।मन को शांति मिली। कहा जल्द फिर बाबा के दर्शनों को आएंगे। वही सैकड़ो प्रशंसकों ने उनके साथ सैल्फी लेकर यादें बटोरी। कहा कि देश दुनिया से हर रोज हजारों लोग बाबा के दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। हर किसी पर बाबा की कृपा बरस रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page