भवाली पॉलिका मैदान रोडवेज पार्किंग से चलाई जाएं शटल सेवा

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार देर शाम पौराणिक देवी मंदिर होटल व्यापरियों की एक बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मुख्यमंत्री से जल्द समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। कहा कि भवाली पॉलिका मैदान, रोडवेज पार्किंग से शटल सेवा चलाई जाए। भवाली फल मंडी के सामने एनडी आर एफ के लिए स्वीकृत भूमि को समतल कर पार्किंग बनाई जाए। कहा कि सेनिटोरियम से रानीखेत रोड़ में बन रहे पुल का काम धीमी गति से हो रहा है। अगर पुल का काम समय तेजी से हुआ तो कुछ समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाधन की मांग की है। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद कपिल, नरेश पाण्डे दयाल आर्य, संजीव भगत, संजय जोशी नन्ना, दर्शन सिंह नेगी, खजान भट्ट, पंकज भाकुनी, गोविंद सिंह, कंचन साह आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page