बेतालघाट में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं को शीलू कुमार ने दिया समर्थन
बेतालघाट। क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं और स्थानीय लोगों के आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने समर्थन दिया है। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर युवाओं और क्षेत्रवासियों के संघर्ष के प्रति एकजुटता जताई।
शीलू कुमार ने आंदोलन कर रहे युवाओं के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि बेतालघाट क्षेत्र के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए यह संघर्ष महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं और स्थानीय जनता की मांगें जनहित से जुड़ी हुई हैं, जिन पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा, “बेतालघाट के युवाओं द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक संघर्ष है। मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं और सरकार व प्रशासन से मांग करता हूं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।”
इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

