16 को बेतालघाट में महासम्मेलन की तैयारी
बेतालघाट। क्षेत्रीय राजनीति में शीलू कुमार ने अपनी सक्रियता तेज करते हुए सियासी बिसात बिछा दी है। आगामी 16 फरवरी तारीख को बेतालघाट में प्रस्तावित महासम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस सम्मेलन को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ जनसमर्थन जुटाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक जुटेंगे। शीलू कुमार हाल के दिनों में लगातार जनसंपर्क कर ग्रामीणों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। सम्मेलन के जरिए वे संगठन को धार देने और आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत देने की तैयारी में हैं।
महासम्मेलन को लेकर बेतालघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने मंच, बैठक व्यवस्था और प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि इस मंच से शीलू कुमार विकास, रोजगार और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो 16 का महासम्मेलन स्थानीय राजनीति की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। अब सभी की निगाहें बेतालघाट पर टिकी हैं, जहां शीलू कुमार अपनी सियासी ताकत का खुला प्रदर्शन कर सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

