नैनीताल से शीलू कुमार ने भरी हुंकार, 16 को बेतालघाट में विधानसभा की राजनीति के बदलेंगे समीकरण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल, 23 जनवरी 2026:

विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे चर्चित युवा चेहरा शीलू कुमार ने नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में “विधानसभा सम्मेलन 2027” की घोषणा की। भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि 16 फरवरी 2027 को बेतालघाट मिनी स्टेडियम में महा जन सम्मेलन होगा।
सम्मेलन के मुख्य आकर्षण:
• 4-5 हजार युवा, महिलाएं व ग्रामीण जुटेंगे।
• निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
• राजनीतिक विजन जनता के समक्ष पेश किया जाएगा।
शीलू कुमार ने कहा, सभी फैसले अपनी कोर टीम के साथ सामूहिक लेंगे। मजबूत तैयारी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। जनता नई सोच को मौका जरूर देगी!
इस ऐलान से बड़े दलों में हड़कंप मच गया। नैनीताल विधानसभा की सियासत में नया अध्याय शुरू हो चुका है। क्या शीलू युवाओं का चेहरा बन पाएंगे?
इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, मनीष, अभिषेक, विनय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page