ज्योलिकोट में शीलू कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

ख़बर शेयर करें

ज्योलिकोट। रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शीलू कुमार ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तालियों की गूंज के बीच उनका उत्साहवर्धन किया।
शीलू कुमार ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं।
मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page