महर्षि विद्या मंदिर भवाली में सात दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। महर्षि विद्या मंदिर भवाली में सोमवार को ‘महर्षि कॉन्शियसनेस बेस्ड एजुकेशन सिस्टम’ पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रीता पांडे के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न महर्षि विद्या मंदिरों से आए करीब 80 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को चेतना आधारित शिक्षा पद्धति, ध्यान की सूक्ष्म तकनीकों और आधुनिक व प्रभावी शिक्षण कौशलों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यह शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।सात दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा के वातावरण को सकारात्मक, तनावमुक्त और संस्कारयुक्त बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा में चेतना और मूल्य आधारित दृष्टिकोण को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्या साधना जोशी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि होगी और प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच एवं सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page