स्व-गणना (Census) प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें ऑनलाइन पंजीकरण और डेटा सबमिट

ख़बर शेयर करें


भवाली/नैनीताल। जनगणना के तहत नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा जारी फ्लो चार्ट के अनुसार अब लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और निवास संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा।
➤ ऐसे करें स्व-गणना की प्रक्रिया

  1. पोर्टल पर लॉग-इन करें
    सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का चयन करें और कैप्चा कोड भरकर लॉग-इन करें।
  2. परिवार पंजीकरण
    परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें। ध्यान रहे कि एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
  3. भाषा चयन व OTP सत्यापन
    अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर सत्यापन पूरा करें। चयनित भाषा बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
  4. स्थान संबंधी जानकारी भरें
    अपने निवास स्थान की पूरी जानकारी जैसे पिन कोड, गांव/नगर और लोकैलिटी दर्ज करें।
  5. मानचित्र पर लोकेशन तय करें
    डिजिटल मैप पर अपने घर का सटीक स्थान मार्क कर उसे कन्फर्म करें।
  6. प्रश्नावली भरें
    जनगणना से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर सावधानीपूर्वक भरें। जरूरत पड़ने पर FAQ सेक्शन की मदद ली जा सकती है।
  7. पूर्वावलोकन और समीक्षा
    भरी गई जानकारी को ‘Preview’ के जरिए जांचें और यदि कोई गलती हो तो सुधार करें।
  8. अंतिम सबमिट
    सभी जानकारी सही होने पर ‘Final Submit’ करें। इसके बाद एक SE ID जनरेट होगी, जो SMS या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी।
  9. क्षेत्रीय सत्यापन
    बाद में जनगणना प्रगणक (Enumerator) आपके घर आकर दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। उस समय SE ID दिखाना अनिवार्य होगा।
    ➤ महत्वपूर्ण बातें
    एक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर मान्य होगा
    अंतिम सबमिट के बाद जानकारी में बदलाव संभव नहीं
    SE ID को सुरक्षित रखना जरूरी
    सरकार का कहना है कि इस डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और आसान बनेगा, साथ ही लोगों को घर बैठे जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।
Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page