सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट पहुंचे छोटे भाई को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय छोटे भाई की भी मौत हो गई। बड़े भाई की चिता शांत होने से पहले छोटे भाई की अर्थी भी श्मशान घाट पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों ने अगल-बगल में दोनों भाइयों का दाह संस्कार कर दिया।
सेमलखलिया गांव निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर 78 वर्षीय केशवदत्त जोशी का रविवार तड़के निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए विश्रामघाट ले जाया गया। घाट में दाह संस्कार के बाद दोपहर करीब 12 बजे बाल मुंड़वाते वक्त केशवदत्त के छोटे भाई 70 वर्षीय दुर्गादत्त जोशी के सीने में भी तेज दर्द उठा, जिनकी अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। उनकी अर्थी भी दाहसंस्कार के लिए विश्रामघाट ले जाई गई। जहां बड़े भाई की चिता जल रही थी। उनके बराबर में ही गमगीन माहौल में छोटे भाई को भी मुखाग्नि दी गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

