भवाली में स्कूटी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस ने चोरी की स्कूटी व बाइक की बरामद

भवाली कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को खैरना निवासी व्यापारी पुष्कर सिंह परिहार ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 दिसंबर की रात उन्होंने अपनी दुकान गीता गारमेंट्स के बाहर स्कूटी खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 16 दिसंबर को भवाली क्षेत्र से धीरज मौर्या (22) निवासी मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी और अनुज कुमार (20) निवासी एकता विहार, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने खैरना बाजार से स्कूटी व मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों चोरी के वाहनों को बरामद कर लिया है। एक अन्य आरोपी प्रिसं बिष्ट फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page