गजब:: तेंदुए की पूंछ खिंचकर बचाई ग्रामीणों की जान

ख़बर शेयर करें

तेंदुए को पूंछ से पकड़ने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 43 वर्षीय किसान योगानंद ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को पूंछ से पकड़कर ग्रामीणों की जान बचाई। यह घटना सोमवार को चिक्ककोट्टिगेहल्ली में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज बदलाव की ओर, अध्यक्ष पद पर मेहुल साह ने किया नामांकन

सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे थे। तभी तेंदुआ बाहर आ गया और जैसे ही ग्रामीणों पर हमला करने लगा किसान ने उसे पूंछ से पकड़ लिया। तेंदुए ने आसपास के गांवों के कुछ जानवरों को मार डाला था। वन विभाग के अधिकारी धान के खेतों के पास तेंदुए के पैरों के निशान ढूंढ रहे थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page