भीमताल की सौम्या गर्ब्याल ने यूपीएससी में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा के आखिरी परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने 822वीं रैंक हासिल की है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित गर्ब्यांग की रहने वाली सौम्या वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के भनोली, जैंती और लमगड़ा तहसील में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। शुरू से ही पढ़ाई में होनहार सौम्या ने 2024 में भी पीसीएस परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने हाईस्कूल 2015 में हरमन माइनर स्कूल भीमताल और 2017 में मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। स्नातक 2020 में हिंदू कॉलेज दिल्ली से किया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

सौम्या की माता बीना गर्ब्याल वर्तमान में अभिसूचना विभाग नैनीताल में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। सौम्या की बहन साक्षी गर्ब्याल बैंक ऑफ महाराष्ट्रा पीलीभीत में मैनेजर हैं। साक्षी की मां बीना ने बताया कि सौम्या ने अपनी पोस्टिंग के साथ-साथ तैयारी की और सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

सौम्या के यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता और उनके परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page