जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक, सुरक्षा और सोलर लाइट की उठी मांग

ख़बर शेयर करें

भीमताल। जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक, सुरक्षा और सोलर लाइट की उठी मांग
जंगलिया। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं द्वारा संगठन के लेन-देन, आय–व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई तथा पूर्व में लिए गए ऋण की धनराशि जमा की गई।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने की। उन्होंने सभी सदस्यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने और समय पर धनराशि जमा करने की अपील की।
बैठक में ग्रामीण महिलाओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जंगलों और रास्तों के किनारे जगह-जगह झाड़ियां उग आने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। महिलाओं ने वन विभाग से सरकारी भवनों, स्कूल परिसरों तथा जंगल क्षेत्रों में झाड़ी कटान कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में कम से कम 50 सोलर लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि उक्त समस्याओं को उन्होंने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी रखा था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
इस अवसर पर मीना कुल्याल (पीआरपी न्याय पंचायत थपलिया मेहरा गांव), रमा देवी, मुन्नी देवी, सरिता पलड़िया, कमला देवी, रमा कुल्याल, लीला कुल्याल, रेखा पलड़िया, मंजू रावत, उमा देवी, तुलसी पोखरिया तथा रिप परियोजना से मीना देवी समेत संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page