भवाली के सैकड़ो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल में जन आक्रोश रैली में भरेंगे हुंकार

ख़बर शेयर करें

भवाली। कांग्रेस इन दिनों प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है। रुद्रपुर और हल्द्वानी में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव के बाद अब कांग्रेस सोमवार सुबह कुमाऊं कमिश्नरी कार्यालय का घेराव करेगी। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस जन आक्रोश रैली के माध्यम से भाजपा सरकार को जागने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है पहाड़ से लोग पलायन कर रहे हैं। कहा कि सोमवार को भवाली से सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जन आक्रोश रैली में हुंकार भरेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page