रोडवेज की बस पर हमला, शिशे तोड़े

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम से हिसार जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पर सोमवार देर रात कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। गजरौला ओवरब्रिज के पास ओवरटेक को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो कारों में सवार करीब आठ युवक-युवतियों ने बस रुकवाकर लोहे के डंडों से हमला बोल दिया। बस का फ्रंट शीशा पूरी तरह टूट गया, जबकि चालक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

जानकारी के अनुसार, काठगोदाम डिपो की बस संख्या- यूके-07/पीए-2840 सोमवार रात करीब नौ बजे हिसार के लिए रवाना हुई थी। बस में 42 यात्री सवार थे। चालक शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बस गजरौला फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी, तभी आगरा नंबर की एक कार सामने से और दिल्ली नंबर की दूसरी कार दाईं ओर से आकर बस के आगे-पीछे लग गईं। बस रुकते ही दोनों कारों से उतरे लोगों ने बिना कुछ कहे शीशों पर डंडों से वार कर दिया। हमलावरों में दो युवतियां भी थीं और अधिकांश लोग नशे की हालत में बताए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

यात्रियों के विरोध पर भागे : हमले के दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर जागे यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया तो हुड़दंगी गाली-गलौच करते हुए फरार हो गए। 15 मिनट तक यात्री दहशत में रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

यात्रियों को दूसरी बस से भेजा :एआरएम काठगोदाम गणेश पंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से हल्द्वानी लौट रही दो बसों से संपर्क किया गया। दो घंटे में ही यात्रियों को एक बस में शिफ्ट कर हिसार के यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page