अभी अभी महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं चापड़ निवासी महिला पर गुलदार पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम चापड़ निवासी कमला उप्रेती पत्नी मोहन चंद्र उप्रेती साथी महिलाओं के साथ रोपा के जंगल में घास काटने गई हूई थी। इसी दौरान अचानक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। साथी महिलाओं के हो हल्ला करने पर गुलदार महिला को छोड़ कर भाग गया। साथी महिलाओं ने ग्रामीणों को महिला पर गुलदार के हमले की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टर सिशुक मोहन ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
वहीं महिला पर गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात वाहन की टक्कर से गौमाता की मौत, कार्रवाई की मांग

वही पूर्व सरपंच तारा भंडारी द्वारा तत्काल वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया। साथ ही पिंजरा लगाने की माँग की गयी है। तारा भंडारी ने कहा कि अगर पिंजरा नही लगाया जाता है समस्त गाँववासियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page