भर्ती घोटाले में सेवानिवृत्त शिक्षक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। पटवारी पेपर लीक प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआईटी की दौड़भाग लगातार जारी है। प्रकरण में एसआईटी ने की बारहवीं गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में रिटायर शिक्षक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभय राम के कब्जे से एसआईटी ने दो लाख रुपए की नगदी बरामद की। हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खौफ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कई और पुलिस के रडार में हैं। अगर इनकी भूमिका पाई गई तोपना तय है। बीते वर्ष रिटायर हुए अभियुक्त अभय राम को आज देहरादून कोर्ट में कि पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच कर रही एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह पहुंचा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page