योग्यता
●मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/12वीं पास हो।
●संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की भाषा में निपुणता हो।
वेतन: 24,250 से 53,550 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी। यानी,
●उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2001 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद न हो। (दोनों तिथियां शामिल)
●अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
●ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
●लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
●तर्कक्षमता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक क्षमता से 30-30 प्रश्न होंगे।
●परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
●लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/) पर जाएं। होमपेज पर Opportunities@RBI पर क्लिक करें। अगले पेज पर Current Vacancies पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Recruitment for the Post of Office Attendant in Reserve Bank of India – Panel Year 2025′ पर क्लिक करें। अगले पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ पर क्लिक करें।
●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और योग्यता की जांच कर लें।
●पिछले पेज पर आएं और ‘Online Application Form’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन शुल्क
●450 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 50 रुपये देय है।
●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये करना होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

