पिथौरागढ़ की प्राध्यापक शीतल आर्या का शोध पत्र राज्य स्तर पर चयनित

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ की प्राध्यापक शीतल आर्या का शोध पत्र राज्य स्तर पर चयनित
पिथौरागढ।
जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय महाविद्यालय, गणाई गंगोली की राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सुश्री शीतल आर्या का शोध पत्र “एंकरिंग ट्रस्ट, नेविगेटिंग चैलेंजेज: इंडिया एट द हेल्म ऑफ आयोरा” मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रोत्साहन योजना के लिए चयनित हुआ है।
उक्त शोध पत्र में हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन (आयोरा) में भारत की भूमिका, क्षेत्रीय सहयोग, आपसी विश्वास निर्माण तथा वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों का गहन विश्लेषण किया गया है। यह शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को भी रेखांकित करता है।
इस उपलब्धि के साथ सुश्री शीतल आर्या के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली है। वे मूल रूप से नैनीताल जनपद के भवाली की निवासी हैं, जिससे क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page