भवाली। हल्द्वानी स्थित मेहरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19वीं यूनिवर्सल चैलेंजर प्रतियोगिता में ट्रॉफी व स्वर्ण पदक जीत कर नगर के भुविक भट्ट ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नगर के भुविक भट्ट, पुत्र यतेंद्र भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रेहान भट्ट की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता यतेंद्र भट्ट ने बताया कि भुविक भट्ट वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भुविक भट्ट की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

