भवाली में नजूल भूमि प्रकरण में नगर पॉलिका को अभिलेख सौंपे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पिछले दिनों हुए किशोरी मामले में रेहड़ टम्टूयूडा, निवासी मो नजीर द्वारा नजूल भूमि पर निर्मित भवन से संबंधित अभिलेख नगर पालिका परिषद भवाली कार्यालय में प्रस्तुत कर दिए गए हैं। पॉलिका ने मामले में अब अग्रिम आदेश के लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा कहा है कि 5 फरवरी को एक शिकायती पत्र नगर पालिका कार्यालय को मिला था। शिकायत के बाद में पालिका प्रशासन ने मो नजीर हुसैन को नोटिस जारी कर नजूल भूमि पर निर्मित भवन से संबंधित अभिलेख एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। मो नजीर हुसैन ने 20 फरवरी को अपने नजूल भूमि से संबंधित अभिलेख एवं पत्रावली नगर पालिका परिषद भवाली कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने संलग्न अभिलेखों का परीक्षण कर प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी, नैनीताल से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने का अनुरोध किया है। ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी स्तर से आदेश मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page