राजकीय खाद्यान्न भंडार महरागांव में राशन वितरण किया

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय खाद्यान्न भंडार महरागांव में शुक्रवार को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट स्वयं मौके पर मौजूद रहे सभी विक्रेताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पात्र उपभोक्ताओं तक राशन सामग्री समय से पहुंचाने के लिए वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। खाद्यान्न भंडार से गेहूं, चावल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का उठान कराया गया, ताकि क्षेत्र की उचित दर दुकानों में किसी प्रकार की कमी न रहे।
उन्होंने संबंधित विक्रेताओं को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पारदर्शिता के साथ राशन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वितरण के दौरान स्थानीय विक्रेता एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page