रामगढ़ के युवा कृषक व भाजपा नेता आदित्य सिंह बिष्ट ने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ (नैनीताल): फल पट्टी क्षेत्र रामगढ़ में पिछले 25 वर्षों से ऑर्गेनिक खेती, फल व हर्बल उत्पादन तथा प्रसंस्करण के माध्यम से अपने स्वरोजगार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने वाले युवा कृषक आदित्य सिंह बिष्ट ने भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया सलेड़ी खेरोला से खड़कीनौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

आदित्य सिंह बिष्ट लंबे समय से आत्मनिर्भर स्वरोजगार के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं और युवाओं को रोजगार प्रदान कर चुके हैं। सतत कृषि और ग्रामीण विकास में उनके योगदान के लिए उनकी संस्था Apple Zone Ramgarh को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री, बालिका छात्रावास का किया उद्घाटन

भाजपा विचारधारा से प्रभावित बिष्ट पिछले आठ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी तथा मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों व जनहित गतिविधियों में निरंतर सहयोग देते आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हॉर्टी-टूरिज्म कार्यों का दर्जा राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

अपने अनुभव, सेवाभाव और जमीनी किसान की पहचान के आधार पर आदित्य सिंह बिष्ट ने कहा कि वे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पद के लिए स्वयं को एक योग्य दावेदार मानते हैं और संगठन से सहयोग एवं आशीर्वाद की अपेक्षा रखते हैं।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page