सड़क हादसे में हुई थी राजेश की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी हिंसा के दिन घायल होने वाले राजेश की मौत सड़क हादसे के कारण हुई थी। वह हिंसा में घायल नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि राजेश के सिर में पीछे की तरफ चोट थी। किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई थी।
मूल रूप से यूपी के रामपुर निवासी राजेश हल्द्वानी के राजपुरा के वार्ड 4 स्थित टनकपुर रोड पर क्वार्टर नंबर 16 में अपनी मौसी कल्लो देवी के घर रह रहा था। वह ठंडी सड़क स्थित एक चिकन शॉप पर काम करता था। नौ फरवरी को वन निगम के एक कर्मचारी ने राजेश को देखा था।
पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद राजेश के एक रिश्तेदार तक फेसबुक पोस्ट पहुंची, तब उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना परिजनों को मिली। 12 फरवरी को परिजन अस्पताल पहुंचे। 16 फरवरी की देर रात राजेश की मौत हो गई। 17 फरवरी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page