हल्दूचौड़ गंगापुर कबड़वाल गाँव में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान, जल जीवन मिशन योजना पर उठे सवाल

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। गंगापुर कबडवाल ग्राम सभा में पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई महीनों से नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

कई गांव अब तक जल जीवन मिशन की नई लाइन से हैं वंचित।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अब तक नई पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है। वहीं, जो पुरानी सप्लाई लाइन है, वह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज

विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन जोशी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण विभागीय दफ्तरों का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

प्रशासन पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि गंगापुर कबड़वाल पंचायत के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page