पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए करे आवेदन

ख़बर शेयर करें

लिखित परीक्षा, भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री हो।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

●उम्मीदवार जिस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के पदों पर आवेदन कर रहे वहां की स्थानीय भाषा में कुशल होना चाहिए।

स्टाइपेंड : 12,300 से 15,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग/ओबीसी वर्ग/ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 944 रुपये और महिला अभ्यर्थियों के लिए 708 रुपये देय है। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए 236 रुपये देय है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://pnb.bank.in/) पर जाएं।

● होमपेज पर सबसे नीचे ‘Recruitments’ विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर ‘Current Opportunities’ के नीचे Know More विकल्प पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर कई नोटफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ENGAGEMENT OF APPRENTICES IN PUNJAB NATIONAL BANK … के नीचे DETAILED ADVERTISEMENT … पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bfsissc.com पर पर जाएं।

●यहां पर Employment Opportunities के सेक्शन में Apprenticeship Opportunities के अंदर Punjab National Bank पर क्लिक करें। अब PNB Apprenticeship Program 2025-26 पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page