बेतालघाट के गाँवों में समाजसेवी शीलू कुमार का जनसंपर्क अभियान,ग्रामीणों को मिला विकास का भरोसा

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट। समाजसेवी एवं युवा नेता शीलू कुमार ने बेतालघाट क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और वर्षों से लंबित बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता से हल कराने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान शीलू कुमार ने कहा कि “जो आज तक संभव नहीं हो पाया, अब उसे धरातल पर उतारा जाएगा। क्षेत्र के हर गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल का वादा किया।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र पिछड़ता चला गया, लेकिन शीलू कुमार के सीधे संवाद और स्पष्ट दृष्टिकोण से उन्हें नई उम्मीद जगी है। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर समर्थन भी जताया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शीलू कुमार ने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में बेतालघाट क्षेत्र में विकास को लेकर बड़ा खाका तैयार किया जाएगा, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
राजनीतिक गलियारों में इस जनसंपर्क को क्षेत्रीय राजनीति में सक्रियता और संभावित बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page