कैंची धाम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सिंगर परमिश वर्मा का स्वागत किया,किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

सिंगर परमिश वर्मा ने कैंची धाम में किए नीब करौरी बाबा के दर्शन


भवाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर एवं अभिनेता परमिश वर्मा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज तिवारी, शिवेंद्र कांडपाल, राहुल तिवारी, शुभंकर बिष्ट, संजय भट्ट, रोहित तिवारी एवं कुणाल तिवारी ने परमिश वर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि परमिश वर्मा जैसे लोकप्रिय कलाकार का कैंची धाम आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वहीं परमिश वर्मा ने भी कैंची धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की तथा उत्तराखंड के लोगों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page