कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

– कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

एंकर – हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियां अब ज़मीन पर उतरती दिखाई देने लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर मेले से जुड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए 34 अहम विकास कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 234 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों में घाटों का निर्माण, सड़क और परिवहन व्यवस्था का विस्तार, पेयजल सुविधाओं को मजबूत करना और श्रद्धालुओं के लिए स्थायी सुविधाएं विकसित करना शामिल है। सरकार का दावा है कि ये परियोजनाएं सिर्फ कुंभ तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास की आधारशिला भी बनेंगी। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

VO1 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी और अस्थायी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे और इसकी निगरानी स्वयं उनके स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल आयोजन करना नहीं बल्कि ऐसा भव्य और दिव्य कुंभ देना है, जहां आने वाले श्रद्धालु बेहतर व्यवस्थाओं के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटें। सरकार लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रही है और अखाड़ों व संत समाज से संवाद स्थापित कर पारंपरिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कुंभ मेला पूरी गरिमा और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page