उत्तराखंड में युवा नीति के तहत युवाओं को भत्ता दिए जाने की तैयारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में युवा नीति के तहत युवाओं को भत्ता दिए जाने की तैयारी है। युवा कल्याण एवं नियोजन विभाग की ओर से तैयार किए गए युवा नीति के ड्राफ्ट में इसका प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि प्रस्ताव ठोस न होने पर युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस संदर्भ में सभी वर्ग के युवाओं की राय लेने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विधानसभा में युवा नीति के ड्राफ्ट को लेकर बैठक ली। उन्होंने युवा नीतो 12 जनवरी तक तैयार करने के निर्देश दिए। युवा नीति के कुछ बिंदुओं पर असहमति जताते हुए उन्होंने इस संदर्भ में युवाओं की राय लेने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य की युवा नीति में 15 से 35 साल के युवक और युवतियों को शामिल किया जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page