भवाली नगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

ख़बर शेयर करें

रेहड़-टमट्यूड़ा के बाद सातों वार्डो में होगा सर्वे

भवाली। नगर की किशोरी गर्भवती प्रकरण के बाद भवाली नगर पालिका अब एक्शन मोड में आ गई है। अवैध कब्जों पर शिकंजा कसने की तैयारी करते हुए नगर पालिका ने रेहड़-टमट्यूड़ा वार्ड में नजूल व सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। नगर पालिका द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 फरवरी 2026 से रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से नजूल व सरकारी भूमि पर बने भवनों का सर्वे शुरू किया जाएगा। टीम को 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल रेहड़-टमट्यूड़ा तक सीमित नहीं रहेगी। सर्वे पूरा होते ही नगर के सभी सातों वार्डों में अवैध कब्जों की पहचान की जाएगी और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
वही नगर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू होने से हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page