भवाली में पुलिस कर्मी को पुत्री शोक

ख़बर शेयर करें

भवाली। हैड कांस्टेबल चंदन मेहरा की पुत्री चांदनी मेहरा 11 का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। चांदनी बचपन से ही मेनिंगोमाइलोसेल हाइड्रोसिफ़लस बीमारी से पीड़ित थी। नगर के गांधी कॉलोनी स्थित घर में चांदनी ने अंतिम सांस ली। चांदनी के स्वर्गवास की खबर से पुलिस विभाग व जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया। चांदनी के पिता चंदन मेहरा इन दिनों नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर स्थित अपने घर में अंतिम संस्कार किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page