युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
भवाली। क्षेत्र में आयोजित युवा एकता क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आज कोतवाली परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोतवाल पी.एस. मेहरा तथा एसएसआई आसिफ खान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिसके चलते प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। अंत में सभी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page