रातीघाट गरमपानी में पुलिस की चेकिंग, होमस्टे संचालकों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पर्यटन सीजन के मद्देनज़र नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए खैरना पुलिस प्रशासन द्वारा देर शाम रातीघाट और गरमपानी क्षेत्र में होटलों व होमस्टे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेकिंग के दौरान दो होमस्टे संचालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालानी कार्रवाई की। इनमें से एक संचालक से 5000 का नगद जुर्माना वसूला गया, जबकि दूसरे का कोर्ट चालान कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पन्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी होटल और होमस्टे संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page