पुलिस ने 350 नशीले इंजेक्शनों के साथ तीन तस्कर पकड़े

ख़बर शेयर करें

SOG व लालकुआं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सेन्ट्रो कार से 350 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़ :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर जनपद में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। दीपावली पर्व के दृष्टिगत अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा व प्रभारी SOG श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा थाना लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत अवंतिका पुल उत्तरी छोर पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सेन्ट्रो कार संख्या UP14BE-3059 से नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे तीन तस्कर सकलेन, फरमान और कैफ को दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 175 अदद buprenorphin व 175 avil vial (कुल 350 नशीले इंजेक्शन) बरामद किए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह इंजेक्शन हर्षित निवासी कुहाड़ापीर, बरेली से खरीदकर ला रहे थे। इस संबंध में हर्षित के विरुद्ध धारा-29 NDPS Act के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के रवि पाण्डे बने अध्यक्ष

सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद, निवासी नूरी नगर, बहेड़ी (उ.प्र.)
मो. फरमान पुत्र एजाज अहमद, निवासी मोहल्ला तलपुरा, बहेली (उ.प्र.)
मो. कैफ पुत्र सरताज, निवासी लाइनपार, नूरी नगर, बहेड़ी (उ.प्र.)

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

175 अदद Buprenorphin इंजेक्शन

175 अदद Avil vial

कुल 350 नशीले इंजेक्शन

वाहन सेन्ट्रो कार नंबर UP14BE-3059

गिरफ्तारी टीम —

उ0नि0 शंकर नयाल – प्रभारी चौकी हल्दुचौड़
प्रभारी SOG श्री राजेश जोशी
कानि0 गुरमेज सिंह
कानि0 उमेश गिरी
कानि0 अरूण राठौर (SOG)
कानि0 सन्तोष बिष्ट (SOG)
कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page