पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बनभूलपुरा पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
भवाली/हल्द्वानी। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।
पुलिस ने राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी मोहित कश्यप को सीसी संख्या 2726/2004 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत जारी वारंट पर गिरफ्तार किया। वहीं लाइन नंबर 17 इंद्रानगर निवासी आमिर खान को मुकदमा अपराध संख्या 176/2022, धारा 380/411 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया। तीसरे वारंटी आजाद नगर, लाइन नंबर 17 निवासी अरमान पुत्र अतीक शाह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार, हरीश रावत और मो. अतहर शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page