पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा के दो घरों की करी कुर्की

ख़बर शेयर करें

शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी मुकेश बोरा के हल्द्वानी और ओखलकांडा स्थित घरों से सामान कुर्क किया। कुर्क किया गया सामान लालकुआं कोतवाली में रखा गया है, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में आरोपी किराये के मकान में रहता है। लेकिन इस मकान में रखा सामान उसका निजी है। इसके अलावा ओखलकांड स्थित बोरा का पैतृक मकान है। यहां से भी पुलिस ने सामान की कुर्की कर लालकुआं कोतवाली में जमा कर दिया है। पुलिस शुक्रवार को कुर्क किए गए सामान का अगले एक सप्ताह में मूल्यांकन करेगी। इसके बाद मुकेश बोरा के संपत्ति की कीमत का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस बोरा के दोनों घरों से कुर्की किए गए सामान का ब्यौरा कोर्ट में भी प्रस्तुत करेगी। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की कार्यवाही के बाद बचा हुआ सामान भी अगले 24 घंटे में कुर्की कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page