लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को दी पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी

ख़बर शेयर करें

लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को दी पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी
भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली में मंगलवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार ने की। मेले में नगर क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स (पथ विक्रेताओं) एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जो पथ विक्रेताओं की तरह स्वरोजगार कर रही हैं।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के बारे में पथ विक्रेताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत संचालित आठ कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लाभार्थियों को बताया गया। अधिकारियों ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मेले के दौरान छह नए एलओआर (लेटर ऑफ रिकमेंडेशन) आवेदनों को पोर्टल पर अपडेट किया गया, जबकि दो क्रेडिट कार्ड आवेदनों को भी अपडेट किया गया। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण के ऋण के लिए बैंक में लंबित आवेदनों के निस्तारण एवं ऋण वितरण के लिए बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
नगर पालिका की ओर से बताया गया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य पथ विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page