भवाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपणकार्यक्रम आयोजित किया गया।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अकादमी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत ने किया। इस अवसर पर अपर निदेशक (प्रथम) श्रीमती शादाब बानो, अपर निदेशक (द्वितीय) तरुण तथा संयुक्त निदेशक एम.टी. यूसुफ भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।निदेशक प्रदीप पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अकादमी के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

