गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। द्वाराहाट से हल्द्वानी की ओर बकरियां लेकर जा रही एक पिकअप वाहन रामगढ़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग तीन मीटर नीचे खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि वाहन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही खैरना चौकी से एसआई रमेश पंत के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेंद्र सती और जगदीश धामी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला।
पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन को जीत सिंह चला रहा था, जो 37 बकरियों को लेकर हल्द्वानी जा रहा था। हादसे के दौरान वाहन में लदी 7 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

