हल्द्वानी में ई रिक्शा की टक्कर से व्यक्ति की मौत

ख़बर शेयर करें

ऊंचापुल चौफुला क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से घायल 49 वर्षीय भूपाल सिंह की रविवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पूर्व में लालकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल के केमिकल विभाग में कार्यरत थे।

बिठौरिया नंबर एक ऊंचापुल निवासी भूपाल सिंह बिष्ट शनिवार सुबह रोज की तरह सुबह छह बजे घर से टहलने निकले। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने अचानक तेजी से रिक्शा बैक कर दिया। टक्कर में वह सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छोटे भाई मनोज बिष्ट ने बताया कि भूपाल के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आने के कारण खून के थक्के जम गए और वे कोमा में चले गए। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page