भवाली में लगातार बारिश से घरों मे घुस रहा पानी रात भर घर उठे रहे लोग

ख़बर शेयर करें

भवाली। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की नींद हराम कर दी है। घर में पानी घुसने से लोग रात भर जागकर घर मे गुस रहे पानी को हटाने में लगे हैं। नगर की भीमताल सड़क में चुंगी से फरसौली तक सभी कलमट बन्द है। जिससे नगारी गाँव मे लोगो के घरों में पानी गुस रहा है। ग्रामीण सुनील कुमार ने बात कि दो दिनों से रात भर जगकर पानी हटाने का काम कर रहे हैं। जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई है। कहा कि विभाग को कई बार कलमट खोलने के लिए कहा गया। लेकिन कोई सुध नही लेता। कहा उनके अलावा अन्य घरो में पानी घुसने से लोग तीन दिन से रात भर सोए नही है। कहा उच्य अधिकारियों से जल्द कलमट खुलवाने की माँग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page