भवाली गांधी कॉलोनी में 9 घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेली परेशानी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की गांधी कॉलोनी में गुरुवार को करीब 9 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे से बंद हुई बिजली देर शाम लगभग 6 बजे बहाल हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लंबे बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग और परिवार परेशान रहे।
स्थानीय सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के लोग लगातार बिजली नहीं आने की शिकायत कर रहे थे। विभाग को कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक परेशानी भरी हो जाती है। सभासद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी इस तरह की लापरवाही जारी रही तो बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page