भवाली आयुर्वेदिक अस्पताल में ताला लगने से मरीज भटक रहे

logo
ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के एकमात्र अस्पताल आयुर्वेदिक विभाग में इन दिनों ताला लटक गया है। ताला लटकने से यहां उपचार को पहुंच रहे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में आयुर्वेदिक विभाग में तैनात डाक्टर का सरकार के आदेश के बाद अटैचमैंट खत्म कर दिया गया है। जिस कारण माह भर से अस्पताल में ताला लटक गया है। डाक्टर नही मिलने से यहां पहुंच रहे मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे खासकर दुर-दराज से पहुंच रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं उपचार के लिए मरीजों को दूसरे अस्पताल हल्द्वानी या नैनीताल की ओर 20 किमी भटकना पड़ रहा है। हर दिन मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। लेकिन अस्पताल में ताला जड़ा देख मायूस लौटना पड़ा रहा है। मरीजों ने जल्द अस्पताल में डाक्टर की तैनाती की मांग की है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ सीएचसी का निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की करी समीक्षा

17 सालों से यहां आयुर्वेदिक इकाई चल रही थी। भारी संख्या में लोगो को इसका लाभ मिल रहा था। अब मरीज बंद होने से भटक रहे हैं। हल्द्वानी नैनीताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं। संबंधित विभाग को जल्द विभाग खोलने को पत्र लिखा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ
Ad

You cannot copy content of this page